जब ज़रूरत हो, सहायता यहाँ है।

खाते, कोर्स की पहुँच या किसी समस्या के बारे में मदद चाहिए? यहाँ से शुरुआत करें।

क्या खाता बनाना मुफ़्त है?

हाँ। विद्यार्थी खाता मुफ़्त है। नामांकन खुलने पर हर कोर्स अलग से खरीदना होगा।

खरीदा हुआ कोर्स कैसे शुरू करूँ?

लॉग इन करके My learning खोलें। भुगतान की पुष्टि होने के बाद आपका कोर्स वहाँ दिखाई देगा।

क्या पाठ डाउनलोड कर सकते हैं?

नए कोर्स ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए जा रहे हैं। कोर्स के साथ PDF या ZIP अध्ययन पैक डाउनलोड करने के लिए नहीं दिए जाएँगे।

अंतिम परीक्षा में पास न होने पर क्या होगा?

हर खरीद पर अंतिम परीक्षा के अधिकतम तीन प्रयास मिलते हैं। तीनों प्रयास असफल होने पर उसी खाते से सामान्य कीमत के आधे पर कोर्स फिर खरीद सकते हैं।

क्या पास होने के बाद दोहराई कर सकते हैं?

हाँ। पास होने के बाद पाठों की पहुँच दोहराई के लिए बनी रहेगी।

पासवर्ड भूल गया हूँ। क्या करूँ?

खाते वाले पेज पर Lost your password? चुनें। पासवर्ड रीसेट ईमेल के लिए इनबॉक्स और स्पैम फ़ोल्डर देखें।

विद्यार्थी वाला हिस्सा किस भाषा में है?

पहले संस्करण में पंजीकरण, भुगतान और विद्यार्थी डैशबोर्ड अंग्रेज़ी में रहेंगे। मुख्य वेबसाइट पेज अंग्रेज़ी, हिन्दी और जर्मन में उपलब्ध हैं।

WhatsApp पर सहायता